Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: RCB के खिलाफ जीत की तलाश में RR, ऐसी हो सकती हैं दोनों संभावित XI

नई दिल्लीः आज आईपीएल का डबल हेडर वीकेंड है यानी दो मैचों का दिन। ये वीकेंड बड़े रोमांचक होते हैं क्योंकि दो दिन में चार मैच के बाद अंक तालिका में टीमों की स्टेंडिंग्स पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट हो जाती हैं और अब तो प्रतियोगिता धीरे धीरे प्लेऑफ की रेस की तरफ रुख करती जा रही है।

आज (17 अक्टूबर) पहले मुकाबले में दोपहर को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं दोनों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

राजस्थान की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है और उसको 8 मैचों में 3 ही जीत नसीब हुई है। आखिरी मैच में उसको दिल्ली कैपिटल्स के हाथों अप्रत्याशित हार मिली थी। टीम में बेन स्टोक्स जरूर वापस आ गए हैं लेकिन उनका बैटिंग ऑर्डर अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है इस मैच में जोस बटलर के साथ ओपनिंग में रॉबिन उथप्पा देखने को मिले और स्टोक्स मिडिल ऑर्डर में अपनी काबिलियत दिखाएं।

माना जा रहा है टीम में मंथन की स्थिति है और इन एक दो बदलावों के अधिक व्यापक चेंज देखने को नहीं मिलने वाले।

दूसरी और आरसीबी आनंदित स्थिति का लुत्फ उठा रही है। उनको पंजाब से पिछले मैच में 8 विकेट से करारी हार मिली लेकिन टीम ने अंतिम गेंद पर मैच लड़ा जो बेहतर संकेत हैं। 98 मैच में 5 जीत के साथ 10 अकं ले चुकी ये टीम नंबर तीन पर विराजमान है।

पिछले मैच में सिराज ने बेहतर गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है जो पंजाब के खिलाफ उतरी थी। हां केवल बल्लेबाजी क्रम में कुछ फेरबदल संभव है, पिछले मैच में डिविलियर्स को निचले क्रम पर उतारने को लेकर कोहली एंड थिंक टैंक की काफी आलोचना हुई थी।

दोनों संभावित इलेवन इस प्रकार हैं-

राजस्थान रॉयल्स- बेन स्टोक्स, जोस बटलर (wk), स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यूके), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 8:59 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+