Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला क्रिकेट टीम पर रेलवे ने बरसाया पैसा, मिताली और हरमन को मिलेंगे गजेटेड ऑफिसर के पद

नई दिल्ली। इंग्लैंड में महिला विश्व कप में फाइनल तक का सफर करने के बाद मिताली राज एंड कंपनी पर भारत में दिल खोल कर पैसा बहाया जा रहा है। बीसीसीआई द्वारा हर खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये की घोषणा के बाद अब भारतीय रेलवे ने महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित करने का फैसला किया है।

रेलवे ने टीम मिताली को 1.30 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है वहीं कप्तान मिताली राज और उप कप्तान हरमनप्रीत कौर को रेलवे में गजेटेड ऑफिसर के पद दिए जाएंगे। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को देश भर से इतना सम्मान और पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हरमनप्रीत कौर को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

2005 के बाद पहली बार टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि भारत को खिताबी मुकाबले में मैजबान इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इस पूरे टूर्नामेंट में कप्तान मिताली राज और ऑलराउंडर हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट के दौरान ही वह वनडे में 6000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज भी बनीं थी। वहीं, हरमनप्रीत कौर के सेमीफाइनल में खेले गए धमाकेदार 171 रनों की पारी महिला क्रिकेट के इतिहास में खेले गए सबसे आलिशान पारी में से एक है।

आपको बता दें कि विश्वकप दौरे के बाद स्वदेश लौटने पर हुए जोरदार स्वागत में कप्तान मिताली राज ने कहा था कि यह महिला क्रिकेट के लिये अच्छे समय की केवल शुरूआत भर है। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की नजरें अब अगले साल होने वाले वुमन्स वर्ल्ड टी 20 पर होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+