आकाश चोपड़ा बोले- द्रविड़ अगर कोच बनना चाहते हैं तो इनसे होगा मुकाबला
नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ की देखरेख में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दाैरे पर वनडे सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली। इसके साथ ही द्रविड़ की प्रशंसा भी खूब की जा रही है जिन्होंने युवाओं को बूस्ट करने का काम किया। द्रविड़ अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम और भारत ए के साथ अपने कार्यकाल के लिए द्रविड़ पहले से ही काफी प्रशंसा में थे। अब ऐसा माना जा रहा है कि द्रविड़ आने वाले समय में भारतीय टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज निश्चित रूप से भारत के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं, लेकिन उनके सामने केवल एक ही प्रतियोगिता होगी।
शास्त्री भारतीय टीम के सबसे सफल कोचों में से एक रहे हैं और उनके लंबे समय तक कोच बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, आगामी टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर करता है। उसी प्रकाश में, चोपड़ा ने माना कि द्रविड़ स्वेच्छा से अपना नाम मुख्य कोच की सूची में नहीं रखेंगे, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनके पास एक प्रतियोगिता होगी।
चोपड़ा ने एचटी के हवाले से कहा ,"मुझे नहीं लगता कि राहुल द्रविड़ अपना नाम सूची में डालने जा रहे हैं। अगर राहुल कहते हैं कि वह भारत का कोच बनना चाहते हैं तो सिर्फ उनका एक के साथ मुकाबला होगा। वह चाहते हैं तो कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन अगर द्रविड़ अपना नाम कोच बनने के लिए आगे नहीं रखते हैं, तो फिर कोई भी कोच बनने के लिए अपना नाम भेजे, वो रवि शास्त्री के सामने नहीं टिक पाएगा। यही मेरा मानना है।''
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई बदलाव होने जा रहा है। मुझे लगता है कि रवि शास्त्री टीम के कोच बने बने रहेंगे। सिर्फ इसलिए कि एक प्रक्रिया है, आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। कुछ प्रक्रिया होगी। ईमानदारी से कहूं तो मुझे फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
