IND vs SL: कोलंबो में सूर्यकुमार के साथ DRS पर हुआ मजेदार वाक्या, नॉटआउट होने के बावजूद जा रहे थे पवेलियन
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, इसी के चलते सीरीज के इस आखिरी मैच में भारतीय टीम ने एक दो नहीं बल्कि 5 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया है। भारतीय टीम के लिये संजू सैमसन, चेतन साकरिया, नितिश राणा, राहुल चाहर और कृष्णप्पा गौथम ने डेब्यू किया तो वहीं पर नवदीप सैनी को पहली बार सीरीज में खेलने का मौका मिला है।
भारतीय टीम ने इस मैच में शिखर धवन (13) का विकेट जल्दी खो देने के बाद पृथ्वी शॉ (49) और संजू सैमसन (46) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सीरीज में अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गये तो वहीं पर संजू सैमसन भी शानदार शुरुआत मिलने के बाद अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे।
इसके बाद मैच में बारिश का खलल पड़ने तक भारतीय पारी को सूर्यकुमार यादव (22) और मनीष पांडे (10) ने संभालने का काम किया है और 23 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर 147 रन बना लिये हैं। हालांकि बारिश की वजह से मैच रुकने से पहले भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार अपना विकेट गंवाने से बाल-बाल बचे। सूर्यकुमार यादव को डीआरएस ने बचाया लेकिन गेंद की लाइन कुछ इस कदर थी कि श्रीलंकाई फैन्स समेत सूर्यकुमार यादव को भी लगा कि वो आउट हो गये हैं और मैदान छोड़कर जाते नजर आये।
दरअसल पारी के 23वें ओवर की पहली गेंद पर जयविक्रमा ने सूर्यकुमार यादव को एलबीडब्ल्यू किया और अंपायर ने भी उन्हे आउट करार दिया, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले देखने के बाद साफ था कि गेंद का संपर्क सीधे पैड से हुआ था और उसमें न तो ग्लव लगा है और न ही बैट, ऐसे में सूर्यकुमार को सिर्फ बॉलिंग इम्पैक्ट ही बचा सकता था।
और पढ़ें: शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, बताया कैसे विराट को पीछे छोड़कर आगे निकल सकते हैं बाबर आजम
बॉल ट्रैकिंग में देखने पर पता चला कि बॉलिंग इम्पैक्ट स्टंप से बाहर है। बॉलिंग इम्पैक्ट को लेकर कुछ देर के लिये थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना भी कन्फ्यूज हो गये थे, जबकि श्रीलंकाई खिलाड़ी यह सोचकर जश्न मनाने लगे कि मैदान अंपायर का निर्णय ही सर्वोपरि रहेगा। वहीं पर सूर्यकुमार यादव को भी लगा कि वो आउट हो गये और मैदान से बाहर की ओर जाने लगे, हालांकि मैदान अंपायर ने उन्हें रोककर तीसरे अंपायर का निर्णय सुनाया तो वो चौंक गये और खुश हो गये। आपको बता दें कि इस ओवर की समाप्ति के साथ ही बारिश ने खेल को रोक दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications