For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत-श्रीलंका मैच पर बारिश का साया

By Super

बारिश की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ भी खेल नहीं हो सका. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मैच के पहले दिन श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 256 रन बनाए थे.

श्रीलंका की ओर से पहले दिन दो शतक लगाए गए. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया था.

सलामी बल्लेबाज थरंगा परनाविताना ने 12 चौकों की मदद से 110 रन बनाए और वे क्रीज़ पर डटे हुए हैं. उनके साथ क्रीज़ पर महेला जयवर्धने आठ रन के स्कोर के साथ नाबाद हैं. परनाविताना का यह पहला टेस्ट शतक है.

भारत की ओर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन ने तिलकरत्ने दिलशान का विकेट लिया.

श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने शानदार 103 रन बनाए. संगकारा का यह 22वां टेस्ट शतक है.

यह मैच श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मरलीधरन के लिए एक नया इतिहास बनाने का मौक़ा है.

मुरलीधरन के लिए यह आखिरी टेस्ट मैच है और वे 800वाँ टेस्ट विकेट लेने से सिर्फ़ आठ विकेट दूर हैं. इस मैच के बाद उन्होंने टेस्ट मैच से संन्यास लेने की घोषणा की है.

श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच मुरलीधरन का 133वाँ टेस्ट मैच होगा.

साल 1993 के बाद से भारत ने श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट सीरिज नहीं जीता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+