KKR की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने लिए मजे, फनी ट्वीट कर लिखा, देखा आपने लापरवाही का नतीजा
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जिस तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीता हुआ मैच हार गई उसके बाद केकेआर टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और नितीश राणा को छोड़ दें तो केकेआर का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सका। एक के बाद एक लगातार गिरते विकेट की वजह से केकेआर की टीम जीतता हुआ मैच हार गई। केकेआर की हार के बाद पूर्व क्रिकटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर केकेआर टीम के मजे ले लिए हैं।

लापरवाही का नतीजा
वीरेंद्र सहवाग ने अमिताभ बच्चन के एक विज्ञापन की तस्वीर और डायलॉग को ट्वीट करते हुए केकेआर की हार पर फनी प्रतिक्रिया दी है। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, देखा आपने लापरवाही का नतीजा। केकेआर को 30 गेंद पर 31 रन की दरकार थी और उनके पास 7 विकेट थे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो बहुत सी टीमें नहीं कर पाती हैं। मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी। वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मौत से वापसी
इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने WWE का एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में अंडरटेकर और जॉन सीना को देखा जा सकता है। अंडरटेकर कॉफिन बॉक्स में लेटे हैं और जॉन सीना उन्हें देख रहे हैं, तभी अंडरटेकर का हाथ सीना के गले को पकड़ लेता है और वो जॉन सीना को उठाकर फेंक देते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा आखिर के 5 ओवर में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ये किया, मौत से वापसी की।

चाहर ने पलटा मैच
बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य रखा था,लेकिन केकेआर की टीम 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी और मुंबई ने मैच को 10 रन से जीत लिया। मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। चाहर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम की यह पहली जीत है। इससे पहले आरसीबी खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
MI to KKR- Dekha aapne laparwahi ka.natija.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 13, 2021
To defend 31 from 30 balls with 7 wickets of the opposition in hand is something which not many sides can defend. Brilliant bowling display from @mipaltan .#MIvsKKR pic.twitter.com/dIdd603wKL
Mumbai to Kolkata in the last 5 overs.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 13, 2021
Coming back from the dead. #MIvsKKR pic.twitter.com/3SQsSO9vMO
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
