Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेतन साकरिया के पिता का कोरोना से निधन, अधूरा रह गया यह सपना

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले चेतन साकरिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता जोकि कोरोना संक्रमित थे और अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था, आज उनका निधन हो गया। कोरोना के चलते आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद से साकरिया अपने पिता के लिए अस्पताल और घर के चक्कर लगा रहे थे। साकरिया अपने पिता के लिए घर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका यह अरमान अधूरा रह गया और पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि चेकन साकरिया को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। जिसके बाद राजस्थान की ओर से खेलते हुए साकरिया ने जबदस्त प्रदर्शन किया था। साकरिया ने कहा कि लोग जब आईपीएल को सस्पेंड करने की बात कर रहे थे तो मैं कहना चाहता हूं कि आईपीएल की वजह से मुझे अपनी फीस का एक बड़ा हिस्सा पहले ही टीम की ओर से मिला, इस पैसों से ही मैं अपने पिता का इलाज करा पा रहा हूं। परिवार में पैसे कमाने वाला मैं एकमात्र व्यक्ति हूं और क्रिकेट ही मेरी कमाई का एकमात्र जरिया है। आईपीएल सस्पेंड होने के बाद साकरिया ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हर रोज अस्पताल के बाहर बेंच पर बैठे रहते थे जहां उनके पिता भर्ती थे।

बता दें कि चेतन साकरिया के पिता ऑटो चलाते थे लेकिन पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। साकरिया ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने पिता और घरवालों के लिए एक घर बनवाना चाहते हैं। आईपीएल में मुझे जो पैसा मिला है उससे मैं घर बनवाऊंगा। आईपीएल के इस सीजन में जिस तरह से राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा उसके बाद साकरिया ने कहा कि मेरे परिवार वाले कहते थे कि तुम मैच क्यों नहीं जीत रहे हो, नाक मत कटवाना।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 13:15 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+