Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में खिलाड़ियों को भेजने पर रोक लगाना चाहते हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच फैन्स के लिये हाल ही में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग किसी तोहफे से कम साबित नहीं हुई है। इस लीग की समाप्ति के बाद भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने पहुंची हैं। इस वक्त दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं और सीरीज से पहले बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बोर्ड को इस लीग में अपने खिलाड़ियों को भेजने से रोकना चाहिये।

उल्लेखनीय है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को आईसीसी की ओर से 2022 तक टालने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन करने का फैसला किया। आईसीसी के इस फैसले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान ने अपनी नाराजगी जताई है।

एबीसी न्यूज के साथ बात करते हुए बॉर्डर ने कहा,' मैं इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हूं। आप किसी स्थानीय लीग के लिये वैश्विक टूर्नामेंट का पीछे नहीं धकेल सकते। मेरा मानना है कि अगर टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं हो सकता तो आईपीएल का आयोजन भी नहीं होना चाहिये। मेरे हिसाब से क्या यह फैसला सिर्फ पैसा कमाने के लिये नहीं किया गया।'

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कर रहे हैं खास तैयारी, जानें क्या है हराने का प्लान

एलन बॉर्डर का मानना है कि फ्रैंचाइजी आधारित टी20 लीग सिर्फ अपनी जेब भरने का साधन है, इससे कुछ फायदा नहीं होता है। वहीं खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट को तरजीह देनी चाहिये। बॉर्डर का मानना है कि अगर यही मामला है तो सभी क्रिकेट बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेने से रोकना चाहिये।

इस बातचीत के दौरान बॉर्डर ने आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर भी बात की और कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि सही मायनों में टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा,' भले ही विराट कोहली एक प्रतिद्वंदी हैं और आक्रामकता के साथ मैदान पर खेलते हैं। पर मेरा मानना है कि आने वाले समय में फ्रैंचाइजी लीग के बढ़ते दबदबे के बीच टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने का दारोमदार कोहली जैसे खिलाड़ियों तो भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों पर होगी।'

और पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का हुआ निधन, देश नहीं लौट पायेंगे

गौरतलब है कि इस बीच बॉर्डर ने कोहली को पिता बनने पर बधाई देते हुए मजाक किया और कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि उनके बच्चे का जन्म ऑस्ट्रेलिया में होता तो हम उसके ऑस्ट्रेलियाई होने का दावा कर सकते।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये पैटर्निटी लीव पर जा रहे हैं और 17 दिसंबर को होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद भारत लौट आयेंगे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे 3 मैचों में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे।

Story first published: Saturday, November 21, 2020, 16:45 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+