IPL 2020 की जबरदस्त खोज यॉर्कर किंग टी नटराजन, टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी सामने आए जिन्होंने अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टी नटराजन ने हर किसी को अपनी शानदार गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर गेंदों से काफी प्रभावित किया। नटराजन की शानदार गेंदबाजी की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है और वह टी-20 टीम का हिस्सा होंगे।
नटराजन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस सीजन में 16 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 16 विकेट हासिल किए। नटराजन ने जिस तरह से इस सीजन में बेहतरीन यॉर्कर गेंदबाजी की उसने हर किसी को प्रभावित किया। नटराजन की यॉर्कर गेंदों की बात करें तो इस सीजन में उन्होंने 64 यॉर्कर गेंदें डाली हैं। हालांकि हैदराबाद की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार गई, लेकिन नटराजन इस सीजन की जबरदस्त खोज के तौर पर सामने आए हैं। सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नटराजन 10वें पायदान पर हैं।
सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर बोर्ड पर 189 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 172 रन ही बना सकी और दिल्ली की टीम को 17 रन से इस मैच में जीत मिली। दिल्ली की ओर से शिखर धवन 78 रन, स्टॉयनिस 38 व हेटमायर 42 रनों की पारी खेली। दिल्ली की पारी में सिर्फ तीन विकेट ही गिरे। वहीं हैदराबाद की टीम कगिसो रबाडा और मार्कस स्टॉयनिस की शानदार गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई। टीम की ओर से सिर्फ केन विलियम्सन ने हौसला दिखाते हुए 67 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
