जब विकेट के पीछे चूके केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर ने स्टीव स्मिथ की उड़ाई गिल्लियां
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट सिर्फ 14 रन के स्कोर पर गिर गया। कप्तान एरॉन फिंच खाता खोले बिना ही वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आए, जोकि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। स्मिथ ने 23 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। स्मिथ जब 18 रन के स्कोर पर थे तो वॉशिंगटन सुंदर की चौथे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने स्टंपिंग का मौका छोड़ दिया। जिसके बाद अगली ही गेंद पर स्मिथ ने चौका जड़ दिया, इसके बाद ऐसा लग रहा था कि केएल राहुल से बड़ी चूक हो गई है। लेकिन सुंदर ने इसी ओवर में स्मिथ को पवेलियन भेजकर केएल राहुल को जरूर राहत की सांस दी।
दरअसल वॉशिंगटन सुंदर ने जब 10वे ओवर में गेंदबाजी करने आए तो स्मिथ क्रीज पर जम चुके थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे। सुंदर की पहली गेंद पर वह क्रीज से बाहर आकर स्मिथ बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह से गेंद की लाइन मिस कर गए। विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों से यह गेंद छिटक गई और स्मिथ को एक जीवनदान मिल गया। जिसके बाद स्मिथ ने एक चौका लगाया और तीसरी गेंद पर दो रन बनाए। लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया।
बता दें कि भारतीय टीम शुरुआती दो टी-20 मैच जीतकर पहले ही इस सीरीज में अपराजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो टी-20 में टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने में कामयाब होगी। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम 2020 में टी-20 क्रिकेट में 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड बना रहेगा। बता दें कि भारतीय टीम ने इस साल 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमे से 9 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
