Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ का बड़ा ऐलान, 2021 में भी धोनी रहेंगे टीम के कप्तान

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। चेन्नई की टीम पहली बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। खुद कप्तान धोनी का भी प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल के अगले सीजन से पहले संन्यास ले सकते हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों पर चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने विराम लगा दिया है।

धोनी रहेंगे 2021 में कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आईपीएल के अगले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी करेंगे। एक इंटरव्यू में जब सीएसके के सीईओ से पूछा गया कि क्या धोनी आगे के सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। इसके जवाब में सीईओ ने कहा कि बिल्कुल, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि धोनी 2021 में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने हमारे लिए तीन टाइटल जीते हैं। यह पहला साल है जब हम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं। एक खराब साल का मतलब यह नहीं होता है कि हम सबकुछ बदल देंगे।

धोनी का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

इस सीजन में धोनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। अभी तक इस सीजन में खेले गए 12 मैचों में धोनी ने 118.15 स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। हालांकि आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने में तकरीबन छह महीने का ही समय बचा है। लेकिन 39 वर्षीय धोनी के खराब फॉर्म की वजह से अगले सीजन में उनके खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन चेन्नई के सीईओ ने कहा है कि हम इस सीजन में अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए। हमने वो मैच हारे जो हमे जीतने चाहिए थे, जिसकी वजह से हम पीछे चले गए। सुरेश रैना और हरभजन सिंह का सीजन से बाहर जाना और कोरोना के चलते टीम में कुछ असंतुलन आय़ा, जिसकी वजह से टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कोच ने बताया बुजुर्ग टीम

हालांकि चेन्नई के सीईओ को अभी भी इस टीम व कप्तान में भरोसा है लेकिन टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया था कि सीएसके बुजुर्ग टीम हो रही है और टीम में उत्साह की कमी है। फ्लेमिंग ने कहा था कि अगर तीन साल की बात करें तो हम पहले साल जीते, पिछले वर्ष आखिरी गेंद पर हारे और हमे पहले से पता था कि खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र के साथ इस सीजन में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा दुबई ने हमारे सामने कई चुनौतियां खड़ी की। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि सीएसके की टीम अगले सीजन में टीम में क्या बदलाव करती है।

Story first published: Tuesday, October 27, 2020, 13:29 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+