रियो ओलंपिक का जर्मनी ने लिया बदला, अर्जेंटीना को 3-1 से हरा पहुंचा सेमीफाइनल में
टोक्यो, 01 अगस्त। हॉकी में बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी ने गत विजेता अर्जेटीना को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पुरुषों के मुकाबले में जर्मनी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जर्मनी ने अर्जेंटीना को जबरदस्त मुकाबले में 3-1 से हरा दिया है और टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने लगातार पांचवी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया। जबकि दूसरे हाफ में जर्मनी की टीम ने अपनी लीड को डबल रते हुए पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।
मैच में जर्मनी की टीम ने 19वे मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। मैच में लुकास विंडफेडर ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल दागा। उनका यह श़ट इतना जबरदस्त था कि अर्जेंटीना के गोल कीपर जुआन विवाल्डी के पास इसे रोक पाने का कोई मौका नहीं था। दूसरे हाफ के दस मिनट के भीतर ही जर्मनी ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा। विंडफेडर ने दूसरा गोल भी पेनाल्ड कॉर्नर के जरिए किया और यह गोल 48वें मिनट में आया जिसके बाद जर्मनी ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली।
मैच में जब 8 मिनट का समय बचा था ति माइको कसेला ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए अर्जेंटीना के लिए एक गोल हासिल करने की कोशिश की लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। गौर करने वाली बात है कि रियो ओलंपिंक्स में जर्नी को अर्जेंटीना ने हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई थी और जर्मनी की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन रविवार को हुए जबरदस्त मुकाबले में जर्मनी ने अर्जेंटीना को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
