IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर धवन के साथ किसे मिलेगा ओपनिंग का मौका, शॉ-पाड्डिकल या गायकवाड़
नई दिल्ली। जुलाई में भारतीय टीम साल 2018 के बाद पहली बार श्रीलंका दौरे पर जा रही है जहां उसे 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम जब आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर गई थी तब उसने निदाहास ट्रॉफी में भाग लिया था और बांग्लादेश को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया था। हालांकि इस बार श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम काफी युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है जिसकी कमान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दी गई है। भारतीय टीम इस समय मुंबई में तैयारियां कर रही है।
श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इस भारतीय टीम में 6 नये खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है तो कई युवा खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इस भारतीय टीम में कई सलामी बल्लेबाजों को शामिल किया गया है जिसमें शिखर धवन, देवदत्त पाड्डिक्कल, पृथ्वी शॉ और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं राहुल द्रविड़ को इस दौरे पर टीम का हेड कोच बनाया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि श्रीलंका के खिलाफ इस दौरे पर शिखर धवन के साथ किस खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।
और पढ़ें: वेस्टइंडीज की टीम में वापस लौटे आंद्रे रसेल- क्रिस गेल, WI के खिलाफ हुआ 13 सदस्यीय टीम का ऐलान

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
श्रीलंका के खिलाफ इस दौरे पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करने के लिये पृथ्वी शॉ का नाम सबसे आगे है। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये कई बार पारी का आगाज कर चुके हैं और दोनों की आपस में काफी अच्छी समझ भी है। शॉ ने पिछले काफी समय में शानदार बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से बाहर निकाले जाने के बाद रनों का अंबार लगा वापसी करने का काम किया है। इतना ही नहीं वह भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के भी पसंदीदा खिलाड़ी हैं और अंडर-19 विश्वकप में उनके साथ खेल चुके हैं।

देवदत्त पाड्डिकल (Devdutt Paddikkal)
इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 2 सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पाड्डिकल को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में चुनकर उनकी फॉर्म का पुरस्कार दिया गया है। पाड्डिकल ने आईपीएल के पिछले सीजन में डेब्यू करते हुए 450 से ज्यादा रन बनाने का काम किया था और इस दौरान 5 अर्धशतक लगाये थे, तो वहीं पर इस साल वो शतक लगा चुके हैं। पाड्डिकल ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 21 आईपीएल मैचों में 668 रन बनाने का काम किया है। ऐसे में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम मैनेजमेंट पारी को शानदार तरीके से बुनने की कला रखने वाले देवदत्त पाड्डिक्कल को धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका दे सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad)
भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरा नाम ऋतुराज गायकवाड़ का है जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए अब तक शानदार खेल दिखाया है और जमकर रन बरसाने का काम किया है। गायकवाड़ ने आईपीएल के पिछले सीजन में लगातार 3 अर्धशतक लगाने का काम किया था और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। वहीं पर गायकवाड़ ने इस सीजन खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार अर्धशतकीय पारियां खेलने का काम किया। गायकवाड़ ने सीएसके की ओर से खेलते हुए अब तक 124.61 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने का काम किया है जबकि घरेलू क्रिकेट में वो 36 पारियों में 1349 रन बना चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
