आस्ट्रेलिया और श्रीलंका वार्न मुरलीधरन ट्राफी के लिए भिडेंगे
सिडनी 3 नवंबर: आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच गुरूवार को शुरू हो रही दो क्रिकेट टेस्टों की शृंखला के विजेता को वार्न मुरलीधरन ट्राफी प्रदान की जाएगी. टेस्ट इतिहास के दो सफलतम गेंदबाजों शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के नाम से इस ट्राफी की शुआत आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच क्रिकेट संबंधों की 25 वीं सालगिरह पर की गई है.आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर वार्न ने इसी साल रिटायर होने से पहले 708 टेस्ट विकेट लिए. श्रीलंका के आफ स्पिनर मुरलीधरन बि्रसबेन में शृंखला शुरू होने से पहले वार्न से सिर्फ आठ विकेट पीछे हैं. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इन दो महानतम गेंदबाजों ने इस शृंखला के लिए अपने नाम दिए हैं.
ट्राफी पर वार्न और मुरलीधरन के दाहिने हाथ की छाप होगी. वार्न और मुरलीधरन 16 नवंबर को होबार्ट में दूसरे टेस्ट की शुआत से पहले इस ट्राफी का अनावरण करेंगे. वार्न ने कहा,'आपसी होड से हम दोनों को ही अपनी गेंदबाजी का स्तर सुधारने में मदद मिली है.
दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता काफी बढ चुकी है और मैं उम्मीद करता हूं कि आस्ट्रेलियाई खिलाडी पहली बार यह ट्राफी जरूर जीतना चाहेंगे. दूसरी ओर मुरलीधरन ने कहा,'वार्न के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. हम दोनों के नाम से ट्राफी की शुआत से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications