Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

..आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नये युग की शुरूआत करेगी यह टीम..

बि्रसबेन. 01 नवंबर. रायटर. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट चयनसमिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने आज उम्मीद जतायी कि शेन वार्न .ग्लेन मैक्ग्रा और जस्टिन लैंगर जैसे कद्दावर खिलाडियों के बगैर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरने वाली कंगारू टीम देश के क्रिकेट इतिहास में एक नये युग की शुरूआत करेगी

हिल्डिच ने बि्रसबेन में आठ नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुये कहा... हमें पूरा भरोसा है कि इन नामी खिलाडियों के बगैर खेलने वाली टीम आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक नये युग की शुरूआत करेगी 1 पिछले कई वर्षों में यह पहला मौका है जब आस्ट्रेलियाई टीम में वार्न और मेैक्ग्रा दोनों का नाम शामिल नहीं है 1... सर्वाधिक टेस्ट विकेट के विश्व रिकार्डधारी वार्न. दुनिया के सर्वाधिक सफल तेज गेंदबाज मैक्ग्रा और सफल सलामी बल्लेबाज लैंगर ने इस साल की शुरूआत में इंगलैंड के खिलाफ एशेज श्रंृखला के बाद ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी 1 मैक्ग्रा ने हालांकि मार्च..अप्रैल में वेस्ट इंडीज में हुये वनडे विश्व कप में शिरकत की थी और टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे

हिल्डिच ने कहा कि इन खिलाडियों का विकल्प तलाशना उनके लिए खासा मुश्किल काम साबित हुआ है 1 बहरहाल उन्होंने उम्मीद जतायी कि टीम में शामिल नये खिलाडी बढिया प्रदर्शन करेंगे

प्रेम पार्थिव लख्मी1549जारीरायटर.1509

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+