डेवनपोर्ट ने वापसी के बाद जीता एक और खिताब
टोरंटो 05 नवंबर.रायटर. एक साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी लिंडसे डेवनपोर्ट ने तीसरी वरीयता प्राप्त जूलिया वेकुलेंको को 6..4 6..1 से हराकर क्यूबेक सिटी चैलेंज का खिताब जीत लिया है
अमरीका की डेवनपोर्ट का गत महीने कोर्ट पर दोबारा लौटने के बाद यह तीसरा टूर्नामेंट था और इनमें से उन्होंने दो में खिताबी जीत दर्ज की है 1 उन्होंने जून में बेटे को जन्म देने के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटने की इच्छा जतायी थी और अब तक उनकी वापसी बहुत शानदार रही है
इस टूर्नामेंट में वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाली डेवनपोर्ट ने रविवार को खेले गये फाइनल मैच में यूक्रेन की वेकुलेंको के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया 1 उन्होंने पहले सेट में एक बार विपक्षी की सर्विस तोडने के बाद पीछे मुडकर नहीं देखा और घंटे भर से भी कम समय में यह मुकाबला जीत लिया
खिताबी जीत से उत्साहित डेवनपोर्ट ने कहा... मैंने बढिया सर्विस डालने और अपना सर्विस गेम न.न गंवाने की रणनीति अपनायी थी जो कामयाब रही 1 मेरे लिए यह काफी अच्छा सप्ताह रहा 1.. प्रेम.प्रभु 111
जारी रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications