Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब भारतीय दौरे की टीम में शामिल

मुलतान, 27 अक्टूबरः पाकिस्तान ने विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ पांचवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और भारतीय दौरे के लिए टीम में शामिल किया है. शोएब पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पी सी बी) की अनुशासन समिति ने 13 मैचों तक प्रतिबंध लगाया था. मुख्य चयनकर्ता सलाउद्दीन अहमद ने संवाददाताओं से कहा कि शोएब अब पाकिस्तान टीम के लिए उपलब्ध हैं. हमने एक घरेलू मैच में उनकी फिटनेस परखी है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ पांचवें वनडे में खेलेंगे. इसके साथ ही यह भी साफ़ हो गया कि रावलपिंडी के नाम से मशहूर शोएब भारत दौरे पर भी आयेंगे. शोएब को दक्षिण अफ्रीका में 20-20विश्व कप से ठीक पहले साथी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ़ को बल्ला मारने की घटना के बाद स्वदेश रवाना कर दिया गया था. बाद में पी सी बी की अनुशासन समिति ने उन पर 13 मैचों का प्रतिबंध और 34 लाख रूपये का भारी जुर्माना लगाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+