खेल. टेनिस डोपिंग दो अंतिम पेरिस..
डोपिंग दो अंतिम पेरिस .. डोपिंग के मामले में सुखियों में आया एक और बडा नाम चेक गणराज्य के पेत्र कोर्डा का है1 वह 1998 में आस्ट्रेलियन आेपन जीतने के अलावा विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर तक पहुंच गए थे1 कोर्डा 1998 में ही विंबलडन में एक मैच के बाद हुई जांच में नैंड्रोलोन सेवन के दोषी पाए गए1 उन्हें एक साल के प्रतिबंधित किया गया मगर इस प्रतिबंध की वजह से उनका कैरियर खत्म हो गया1 लेकिन हिंगिस के जूरिख में जुबान खोलने से पहले टेनिस अधिकारी डोपिंग के बजाय मैच फिक्सिंग को लेकर अधिक चिंतित थे1 टेनिस का संचालन करने वाली संस्थाओं ने कहा है कि मैच फिक्सिंग इस खेल के लिए एक बडा सिरदर्द बन सकता है1 पूर्व आस्ट्रेलियन आेपन रनरअप आनोड क्लेमेंट और उनके देश फ्रांस के ही माइकल लायड्रा समेत कई खिलाडियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने मैच हारने के लिए धन के प्रस्ताव ठुकराए हैं1 अगस्त में रूस के निकोलाई देविदेन्को की पोलैंड में अर्जेन्टीना के अदने से खिलाडी मार्टिन वेसेलो एग्वर्ेलो के खिलाफ हार ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को हवा दी थी1 पार्थिव उप्रेती जगबीर1642रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications