महाराष्ट्र ने 18वीं राष्ट्रीय रिदमिक जिम्नास्टिक्स का खिताब जीता
जोधपुर 02 नवम्बर .वार्ता. महाराष्ट्र ने यहां आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का खिताब जीत लिया
महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 94.35 अंकों के साथ यह खिताब जीता1 राजमाता कृष्ण कुमारी गल्र्स पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को चौपसानी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ऑलराउण्ड स्पर्धा में जम्मू कश्मीर की मीताली ने हूप. रिबन. कल्बस. रोप का संगीत के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा 44.397 अंक से रिदमिक जिम्नास्ट बनी
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शक्ति सिंह रावलोत ने बतायाकि सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र की अस्मिता राजे. पूजा सवर्े एवं अक्षिता ने बेहतरीन तालमेल. संतुलन तथा समन्वय के साथ चुस्ती से प्रदर्शन किया तथा 94.109 अंकों के साथ दूसरे तथा जम्मू कश्मीर ने 88.336 अंकों से तीसरे स्थान पर रही
इसके अलावा ऑलराउण्ड प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की अंक्षिता ने 39.994 अंको से दूसरे तथा पंजाब की जसनदीपकौर ने 38.402 अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया1 उद्घाटन समारोह में जम्मू कश्मीर की पलक ने हूप. मीताली ने कल्बस. महाराष्ट्र की अंक्षिता ने रिबन. शिप्रा ने बॉल. दिशा ने हूप एंव अस्मिता ने रिबन के साथ मन मोहक प्रदर्शन किया
तेज सत्यकामवीरेन्द्र1412वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications