फेडरर लडखडाकर आगे बढे . जोकोविच परास्त
फ्रांस के फेबि्रक सांतोरो ने घरेलू दर्शकों के जोरदार समर्थन से प्रेरणा लेते हुये दुनिया के नंबर तीन खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6..3 6..2 से हरा दिया 1 जोकोविच इस मैच में पूरी तरह आफ कलर दिखे और वह सांतोरो के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सके
लेकिन पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे दुनिया के नंबर दो खिलाडी स्ेपन के राफेल नडाल के सामने ऐसी कोई समस्या नहीं आयी 1 नडाल ने इटली के फिलिपो वोलेंडरी को 6..3 6..1 से हराकर अगले दौर में स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वेवरिंका से भिडने का हक हासिल कर लिया
गत वर्ष यहां पर विजय पताका फहराने वाले रूस के निकोलई देविदेंको भी शुरूआती लडखडाहट पर काबू पाते हुये अजेर्ंटीना के क्वालीफायर युआन मार्टिन डेल पोत्रो को 7..6 6..1 से हराकर आगे बढने में कामयाब रहे
बि्रटेन के एंडी मरे भी फिनलैंड के जारको नीमिनेन को 7..6 6..3 से हराकर तीसरे दौर में पहुंच गये हैं जहां उनका मुकाबला सांतोरो से होगा
प्रेम.वर्मा.124
रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications