सीजन की शुआत में ही बडी कामयाबी से बढेगा हौसला .. स्मिथ
लाहौर 30 अक्टूबर . रायटर . दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम की पाकिस्तान में टेस्ट और एकदिवसीय शृंखला विजय से उनके देश में क्रिकेट को काफी बढावा मिलेगा 1 दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को यहां पांचवां मैच 14 रन से जीतने के साथ ही एकदिवसीय शृंखला 3..2 से जीत ली 1 इससे पहले दो टेस्टों की शृंखला में उसने पाकिस्तान को 1..0 से हराया था 1 स्मिथ ने दौरे के अंत में कहा .. विश्व कप के बाद लोग इस तरह की स्थिति में खेलने की हमारी क्षमता पर संदेह जाहिर करने लगे थे 1 यह कामयाबी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए काफी उत्साहजनक है 1 .. उन्होंने कहा .. वैसे हालात में खेलना काफी मुश्किल होता है जिससे आप वाकिफ नहीं हों 1 लेकिन पाकिस्तान में खेलना तो हमेशा से हर टीम के लिए बडी चुनौती रहा है 1 .. अब दक्षिण अफ्रीका टीम को न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज की मेजबानी करनी है और उसके बाद वह जुलाई में इंग्लैंड जाएगी 1 स्मिथ ने कहा .. हमें रणनीति संबंधी कुछ मामलों पर विचार करना है 1 लेकिन मुे याद नहीं आता कि भारतीय उपमहाद्वीप में टेस्ट और एकदिवसीय शृंखलाएं एक साथ हमने इससे पहले कब जीती थीं 1 .. उन्होंने कहा .. हमने सीजन की शुआत में ही एक बडी कामयाबी हासिल की है 1 इससे बाकी के सीजन में हम ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेल सकेंगे 1 .. पार्थिव.राज.प्रभु 1342 रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications