गिल और मोहिता ने खिताब जीते
नयी दिल्ली 30अक्टूबर .वार्ता. पांचवी वरीयता प्राप्त तनवीर गिल और शीर्ष वरीयता प्राप्त मोहिता सहदेव ने दूसरे प्रमोद महाजन दिल्ली स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज यहां क्रमश.पुरूष और महिला खिताब जीत लिए
गिल ने पुरूष एकल फाइनल में एकतरफा मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त हिमांशु खरबंदा को 21..10 21..15 से पराजित कर दिया1 महिला एकल में टाप सीड मोहिता ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त गौरी चोपडा को कडे संघर्ष में 21..17 21..12 से हराया1 गिल और मोहिता को अपनी खिताबी जीत से 25..25 हजार पये की पुरस्कार राशि मिली
लडकों के अंडर..19 वर्ग में अभिषेक अहलावत चैम्पियन बने जबकि इसी वर्ग में निधि तिवारी विजेता बनीं1 निधि ने इसके अलावा अंडर..16 वर्ग में एकल और युगल खिताब जीते जबकि अंडर. 19 के युगल में वह उपविजेता रहीं1 अंडर. 19 के एकल विजेताओं को 15..15 हजार पये की पुरस्कार राशि मिली1 अंडर..16 में लडकों का खिताब टाप सीड भास्कर चक्रवर्ती ने जीता
अंडर. 13 में लडकों में यश नयन और वार्मिना कुलिश चैम्पियन बने1 अंडर.10 वर्ग में योहान अब्राहम और कनिकर कनवाल ने खिताब जीतने का गौरव हासिल किया1 पैंतीस वर्ष से अधिक के वेटरन आयु वर्ग में विजय शर्मा ने एकल और युगल दोनों खिताब जीते
राज.उप्रेती.रमेश2037वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications