Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नलबैंडियन ने जीता पेरिस मास्टर्स खिताब

david nalbandonपेरिस, 5 नवम्बरः अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन ने अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए आज विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 6-0 से रौंदकर पेरिस मास्टर्स सीरीज टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया.

गैर वरीयता प्राप्त नलबैंडियन ने दो सप्ताह पहले मैड्रिड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी पहली मुलाकात में नडाल को 6-1, 6-2 से पीटा था. उन्होंने फिर फाइनल में विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराकर मैड्रिड खिताब जीता था.

नलबैंडियन ने यहां भी अपने फाइनल के सफर के दौरान फेडरर को पराजित किया था. उन्होंने इस सीरीज में अपना दूसरा खिताब हासिल किया और सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिग में वह टॉप 10 खिलाड़ियों में लौट आएंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+