मुफ्त प्रवेश के बावजूद हजारों दर्शक नहीं देख पाए मैच
नयी दिल्ली. 02 नवम्बर. वार्ता. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ .डीडीसीए. ने भ्रमणकारी पाकिस्तान और दिल्ली टीम के बीच आज यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में एकदिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की थी1 लेकिन सुबह से ही फैल गई भारी अव्यवस्था के कारण हजारों दर्शक मैच देखने से वंचित रह गए
दरअसल मुफ्त प्रवेश की घोषणा के कारण हजारों दर्शक सुबह से ही मैच देखने के लिए कोटला पहुंच गए थे लेकिन ग्यारह बजते.बजते सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और पुलिस ने दर्शकों को प्रवेश करने से रोक दिया
असल में डीडीसीए को उम्मीद नहीं थी कि इतनी संख्या में लोग मैच देखने के लिए पहुंच जाएंगे1 डीडीसीए का आठ से दस हजार दर्शकों के आने का अनुमान था1 लेकिन 11 बजे तक मैदान के तीन ब्लाक भर जाने के कारण प्रवेश द्वार बंद करा दिए गए1 अब स्टेडियम के बाहर हजारों दर्शक इस उम्मीद में एक प्रवेश द्वार से दूसरे प्रवेश द्वार भटकते रहे कि शायद कहीं से घुसने का रास्ता मिल गए1 मगर पुलिस ने सख्ती से लोगों को रोके रखा1 पुलिस का कहना था कि उन्हें अब किसी को भी अन्दर जाने से रोकने के लिए कहा गया है
आम दर्शकों को जहां रोक दिया गया था वहीं डीडीसीए के वीवीआईपी आसानी से स्टेडियम के अंदर लगभग 15..20 हजार दर्शक मौजूद थे जबकि बाहर खडे दर्शकों की संख्या भी पांच हजार से ऊपर थी1 प्रवेश से वंचित दर्शकों का कहना था कि बेहतर होता कि डीडीसीए टिकट ही लगा देता जिससे वे कम से कम मैच तो देख सकते
राज. प्रेम नंद1852 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications