Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लॉटरी के जरिए बिकेंगे ओलंपिक टिकट

beijing olympicपेइचिंग, 6 नवंबरः पेइचिंग ओलंपिक के आयोजकों ने अगले साल होने वाले इन खेलों के टिकटों की दूसरी खेप का आबंटन अब लाटरी के जरिए ही करने का फैसला किया है. इससे पूर्व इस खेप का आबंटन पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर करने का फैसला किया गया था.

टिकटों की जबर्दस्त मांग की वजह से इस आबंटन को स्थगित करना पड़ा. इन खेलों की वेबसाइट पर आज दी गई जानकारी के अनुसार चीन के लोग 18 लाख टिकटों के आबंटन के लिए 10 से 30 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे.

पिछले हफ्ते सिर्फ 43 हजार टिकटों का आबंटन किया गया था. इससे पूर्व पहली खेप के 16 लाख टिकटों का आबंटन लॉटरी के जरिए किया गया था. आठ से 24 अगस्त 2008 तक होने वाले इन खेलों के 70 लाख टिकट आम जनता को बेचे जाएंगे. इनमें से लगभग तीन चौथाई टिकट चीन के मुख्य भूभाग के लोगों के लिए आरक्षित होंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+