Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने गेंदबाजों के सिर फोडा हार का ठीकरा

मोहाली 09 नवंबर . वार्ता . भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरूवार को यहां अपनी टीम की पराजय के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है 1 नौ विकेट पर 321 रन बनाने के बाद मैच में भारत की जीत लगभग निश्चित दिखाई दे रही थी 1 लेकिन यूनुस खान के बेहतरीन शतक की मदद से पाकिस्तान ने एक गेंद बाकी रहते छह विकेट पर 322 रन बना लिए 1 धोनी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा .. आेस के कारण हमारे गेंदबाजों को कुछ परेशानी हुई 1 फिर भी हम इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे 1 हमारे गेंदबाज अच्छी लेंग्थ से आफ स्टंप को निशाना बनाते तो जीत हमारी हो सकती थी 1 .. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को 34 आेवरों के बाद गेंद बदलने के नए नियम के अनुरूप खुद को ढालना होगा 1 सौरभ गांगुली की सटीक गेंदबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा .. वह किसी नियमित गेंदबाज की तरह गेंद डाल रहे थे 1 इसलिए हमें युवराज सिंह और वीरेन्द्र सहवाग से गेंदबाजी कराने की जरूरत ही नहीं महसूस हुई 1 .. धोनी ने 117 रन बनाने वाले यूनुस की तारीफ करते हुए कहा .. उन्होंने एक छोर मजबूती से संभाल पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 1 .. सचिन तेंदुलकर की 99 रन की पारी के बारे में भारतीय कप्तान ने कहा .. उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की 1 हम सब को इस बात का अफसोस है कि वह शतक लगाने से चूक गए 1 पार्थिव.प्रभु 1310 वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+