IPL 2021: कोरोना महामारी के बीच पैट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किये इतने लाख, लोगों ने कहा थैंक्यू
नई दिल्ली। भारत में इस कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर जारी है जिसके चलते हर रोज लाखों नये संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं तो वहीं पर मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत की मेडिकल व्यवस्था को बुरी तरह से आहत किया है जिसके चलते देश के कई शहरों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिल रही है तो वहीं पर जरूरी मेडिकल चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकने के लिये सरकार कदम उठा रही है। इस बीच आईपीएल में भाग लेने आये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये मदद का हाथ बढ़ाते हुए पीएम केयर्स फंड में 50 हजार यूएस डॉलर्स की सहायता दी है।
पैट कमिंस ने इस डोनेशन के साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक संदेश भी शेयर किया है जिसमें वो भारत से मिलने वाले प्यार का जिक्र कर रहे हैं और कठिन परिस्थितियों में अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़कर डोनेट करने की अपील कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे पैट कमिंस की ओर से डोनेट की गई यह राशि भारतीय रुपयों में करीब 37 लाख रुपये की रकम है।
और पढ़ें: PBKS vs KKR: अहमदाबाद में इतिहास रच सकते हैं गेल-राहुल, इन बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी नजर
पैट कमिंस ने अपनी पोस्ट में लिखा,'भारत वो देश है जिससे मुझे पिछले कुछ सालों में काफी प्यार मिला है और यह मेरे दिल के काफी करीब हो गया है। यहां के लोग मेरे जीवन के सबसे प्यारे और दयालु लोगों में से हैं। ऐसे में यह जानना कि कई लोग इस समय काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और इस महामारी के संघर्ष कर रहे हैं मुझे काफी दुखी करता है। पिछले कुछ समय में इस बात कर काफी चर्चा भी देखने को मिली है कि क्या आईपीएल को जारी रखना सही होगा जब भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। मुझे बताया गया है कि भारत सरकार का मानना है कि आईपीएल के जरिये घरों में लॉकडाउन का सामना कर रहे लोगों को कुछ घंटे का मनोरंजन प्राप्त होता है वरना यह समय काटना मुश्किल हो जायेगा।'
उन्होंने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर हमें एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर खेलने का सुअवसर मिला है जो कि लाखों लोगों तक खुशियां पहुंचाने का माध्यम है। इसका उपयोग हम इन लोगों तक पहुंचने में भी कर सकते हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए मैंने पीएम केयर्स फंड में कुछ रकम दान किया है खासतौर से भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर्स की पूर्ति के लिये। मैं अपने साथी खिलाड़ियों को भी इस कार्य के लिये प्रेरित करना चाहूंगा कि अगर कोई और खिलाड़ी जो कि भारत के प्यार से प्रभावित हुआ हो वो आगे बढ़कर इसमें अपना सहयोग दे। मैं इसकी शुरुआत 50 हजार डॉलर्स से कर रहा हूं।
और पढ़ें: IPL 2021 के पहले सुपरओवर मैच में जीती दिल्ली, देखें बॉल बाय बॉल का हाल
पैट कमिंस ने कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए हालात पर बात करते हुए कहा कि ऐसे समय में किसी के लिये भी असहाय की स्थिति पैदा हो सकती है। मुझे भी इस बात का एहसास थोड़ी देर से हुआ। पर मैं उम्मीद करता हूं कि इस प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से की गई अपील कुछ फर्क ला सकती है। मैं जानता हूं कि मेरा डोनेशन बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन उम्मीद है कि कुछ फर्क ला सकेगा। आपको बता दें कि कमिंस के इस दान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से थैंक्यू पैट ट्रेंड करने लगा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
