शार्क से हारे 'माइकल फेलप्स' लेकिन असलियत जानने पर बुरी तरह भड़के फैंस...
नई दिल्ली। पूरी दुनिया के चहेते और गोल्डेन मैन के नाम से विख्यात माइकल फेलप्स इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को झेल रहे हैं। वजह है उनकी ओर से बोला गया एक अधकचरा सच।
दरअसल शार्क वीक पर डिस्कवरी चैनल पर रविवार को एक स्पेशल शो दिखाया गया, जिसमें महान तैराक माइकल और शार्क के बीच रोमांचक रेस दिखाई गई, जिसे कि माइकल हार जाते है। इस शो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई कि शार्क की स्पीड 23 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके अमेरिकी सितारे से कहीं ज्यादा है और इसलिए ये शार्क उन्हें रेस में मात्र दो सेकंड के अंतर से हरा देती है।

नकली थी शार्क
इस रेस को पूरा करने के लिए जहां शार्क ने 36.1 सेंकड पूरे किए वहीं माइकल ने इसे 38.1 सेंकड लिए, लोग इस बात से काफी हैरान थे कि तभी शो के बाद पता चला कि माइकल ने जिस शार्क से रेस लगाई थी वो नकली थी, वो असली नहीं बल्कि कंप्यूटर की ओर से विकसित की गई थी, जिसके बाद तो ट्विटर पर लोग फेलप्स पर उबल ही पड़े।

सब पब्लिसिटी स्टंट
लोगों को चैनल और माइकल पर इसलिए गुस्सा आया क्योंकि इन लोगों ने ऐसा समां बांधा था, जिससे लगने लगा था कि गोल्डन मैन ने वाकई अपनी जान जोखिम में डालकर शार्क संग रेस की है और इस कारण भावनाओं का उबाल चरम सीमा पर था लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट है तो लोगों को गुस्सा आ गया।
|
ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं-
कैनी ने लिखा- माइकल फेलप्स असली शार्क से रेस नहीं लगा रहे थे।
ट्विटर यूजर: पूरी दुनिया को लगा माइकल फेलप्स ने असली शार्क के साथ रेस की है, लेकिन सच्चाई जानने के बाद खुद को ठगा-सा महसूस कर रही हूं?
|
डिजिटल शार्क से रेस गंवाई
जो सी. के मुताबिक माइकल फेलप्स ने डिजिटल शार्क से रेस गंवाई तो कुछ लोगों ने कहा कि माइकल से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
|
मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ..
इज्जी ने लिखा, मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ कि यह असली शार्क नहीं थी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications