127 रनों के साथ ही तय हो गई थी DC की हार, कभी नहीं कर पाई 130 से नीचे का स्कोर डिफेंड
शारजाहः आईपीएल का एक और मैच दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ समाप्त हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली की टीम को 3 विकेट से हराकर अपनी अच्छी फॉर्म कायम रखी है। केकेआर की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चार मुकाबले खेलकर तीन में जीत दर्ज कर चुकी है और एक मैच में उनको चेन्नई सुपर किंग्स के सामने बड़ी ही नजदीकी हार मिली थी।
अंकतालिका की बात करें तो केकेआर की टीम 11 में से पांच मैच जीतकर 10 अंक ले चुकी है और उनका नेट रन रेट प्लस में है जिसके चलते वह चौथे नंबर पर मौजूद है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स इस हार के बावजूद बहुत मजबूत है और वह इतनी ही मैचों में आठ जीत दर्ज करके दूसरे स्थान पर कायम है।
दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ को ओपनर के तौर पर उतारा क्योंकि यह शाहजाह का क्रिकेट ग्राउंड था जहां पर स्मिथ अपनी बैटिंग का सिक्का जमा जाते हैं। स्मिथ ने 39 रनों की पारी खेली और इससे पहले वह शारजाह में दो आईपीएल मुकाबले खेल कर दोनों में अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस पारी से पहले शारजाह में खेले गए आईपीएल मैच में 69 और 50 रनों की पारी भी खेली है।
ऋषभ पंत ने बैटिंग में संघर्ष किया लेकिन वह अपनी टीम की ओर से सर्वोच्च स्कोरर बनकर उभरे क्योंकि उन्होंने 36 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। वह स्टीव स्मिथ के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे और अब वे दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं क्योंकि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।
जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले में 127 रन बनाए तब ही आंकड़ों के हिसाब से उनकी हार की गांरटी तय हो गई थी। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ऐसी टीमें हैं जिन्होंने आईपीएल में 130 रन से नीचे का स्कोर कभी भी डिफेंड नहीं किया है। ऐसे में दिल्ली को इस हार ने हल्का सा निराश किया होगा क्योंकि वह शारजाह में खेले गए पिछले चारों मुकाबले जीतने में कामयाब रहे थे और अगर वे यह मुकाबला जीत जाते तो लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला इस मैदान पर चलता रहता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
