ईडन में रहा है लक्ष्मण और भज्जी का जलवा
कोलकाता 29 नवंबर .वार्ता. भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार से दूसरे क्रिकेट टेस्ट की मेजबानी करने जा रहे ईडन गाडस मैदान पर स्टायलिश बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण और आफ् स्पिनर हरभजन सिंह का जलवा रहा है1 लक्ष्मण ने इस मैदान पर हर टीम के खिलाफ् रन बटोरे हैं और एक मायने में यह उनका फ्ेवरिट मैदान है1 इस मैदान का सवोच्च व्यक्तिगत स्कोर उनके नाम दर्ज है. जो उन्होंने 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ् बनाया था1 यही नहीं उन्होंने यहां दो बार शतकीय पारियां खेलते हुए सात टेस्ट में 786 रन बनाये हैं और उनका औसत 71.45 का रहा है1 राहुल द्रविड़ ने सात टेस्ट में 65.41 के औसत से 785 रन बनाये हैं. जिसमें तीन शतक शामिल हैं1 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर यहां अपने कद के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर सके हैं और उन्होंने आठ टेस्ट में 42.91 के औसत से 555 रन बनाये हैं1 सिर्फ् एक बार ही वह शतकीय पारी खेल सके हैं1 दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में साढे पांच हजार से अधिक रन बनाने वाले सौरभ गांगुली अपने घरेलू मैदान पर फ्ीके रहे हैं1 उन्होंने यहां सात टेस्ट में 292 रन बनाये हैं और उनका औसत महज 24.33 का रहा है1 उप्रेती पार्थिव लख्मी1730जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications