राज्यवर्धन और समरेश ने किया निराश
बीजिंग ओलंपिक में राज्यवर्धन राठौर और समरेश जंग ने भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. दोनों क्वालिफ़ाइंग राउंड भी पार नहीं कर पाए.
एथेंस ओलंपिक में देश को रजत पदक दिलाने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौर से भारत को काफ़ी उम्मीदें थीं. लेकिन पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग में वो कुछ ख़ास नहीं कर पाए और क्वालिफ़ाइंग दौर में बाहर हो गए.
राठौर का 19 शूटरों में स्थान बारहवाँ रहा. उन्होंने तीन राउंड में 43, 45 और 43 अंक जुटाए.
इटली के फ्रांसेस्को डी एनिएलो ने 141 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया.
राज्यवर्धन 150 में से 131 अंक ही जुटा पाए. जबकि एथेंस ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक जीतने के लिए 150 में से 134 अंक जुटाए थे.
एथेंस ओलंपिक के बाद से ही राज्यवर्धन अपने फॉर्म के लिए जूझ रहे थे. इस खेल के जानकारों के मुताबिक उनके अंदर आत्मविश्वास कुछ कम नज़र आ रहा था.
वो पिछले चार साल से लगातार मेहनत कर रहे थे और फॉर्म में वापसी के लिए उन्होंने अपनी तकनीक भी बदली थी. राठौर ने अपनी रायफ़ल भी बदल ली थी.
इससे पहले राज्यवर्धन की तरह समरेश जंग भी क्वालिफ़ाइंग राउंड पार नहीं कर पाए.
गगन, अंजलि और साइना से उम्मीदें
समरेश जंग पचास मीटर एयर रायफ़ल में 42वें स्थान पर रहे. दस मीटर एयर रायफ़ल में अभिनव बिंद्रा की शानदार क़ामयाबी के बाद शूटिंग प्रतियोगिता में भारत की उम्मीदें काफ़ी बढ़ गई थीं.
वैसे शूटिंग में भारत को पदक की उम्मीद अब गगन नारंग और अंजलि भागवत से बनी हुई हैं.
वैसे, मंगलवार को तीरंदाज़ी के खेमे से भी भारत के लिए बुरी ख़बर आई. दो तीरंदाज़ भी बाहर हो गए हैं.
हालांकि, भारत की पदक की उम्मीद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से बरक़रार हैं. मंगलवार को उनका मुक़ाबला सेमीफ़ाइनल दौर के लिए होना है.
सोमवार को साइना ने रैंकिंग अपने से कहीं ऊपर चौथे नंबर की हांगकांग की खिलाड़ी चेन वांग हराया था. भारत को मुक्केबाज़ी में भी पदक की उम्मीद बरक़रार है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications