सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर जानलेवा हमला, फुफा की माैके पर माैत
नई दिल्ली। सुरेश रैना इस समय सदमे में है और वह दुबई से सीधा भारत आ रहे हैं। कारण है उनके बुआ के परिवार पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला करना। दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, रैना की बुआ के घर पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया जिसमें उनके फुफा की माैके पर माैत हो गई है।

छत पर सो रहे थे, तभी हुआ हमला
बता दें कि सुरेश रैना ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 से बाहर कर दिया। इसके बाद फैंस हैरान थे कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया, लेकिन अब इसकी वजह सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके फुफा अशोक कुमार की पठानकोट के थरियाल गांव में आधी रात के हमले के बाद मौत हो गई है, जबकि बुआ आशा देवी की हालत गंभीर है। हमला 19 अगस्त की रात को किया गया था जब परिवार अपने घर की छत पर सो रहा था।

फरार हैं आरोपी
वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी तक फरार है। रैना के भाई दिनेश रैना ने एक बेवसाइट से फोन पर बात करते हुए कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा, इस बीच, पुलिस ने यह पता लगाने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है कि पीड़ित सुरेश रैना के करीबी रिश्तेदार हैं। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अन्य तीन सदस्य भी अस्पताल में भर्ती
बुआ के अलावा मृतक की 80 वर्षीय माता सत्या देवी, 32 साल के बड़े बेटे कौशल कुमार और 24 साल के दूसरे बेटे अपिन कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक अशोक कुमार पेशे से ठेकेदारी का काम करता था। लुटेरों ने रात के वक्त सो रहे परिवार पर तेजधार और रॉडनुमा हथियारों से हमला किया। हमला इस तरह से किया गया कि परिवार वाले बचाव नहीं कर सके। चिल्लाने के आवाज सुनकर लोग दौड़े आए तो लुटेरे फरार हो गए
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
