For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020 : रवि दहिया पहुंचे सेमीफाइनल में, बुल्गारिया के पहलवान को किया चित

Wrestler Ravi Kumar Dahiya, Deepak Punia enters semifinal | वनइंडिया हिंदी

टोक्यो । पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रवि ने ल्गारिया के वैलेंटाइनोव जॉर्जी वांगेलोव को 14-4 से चित किया।

रवि ने पहले राउंड में वैलेंटाइनोव को 6-2 से पटखनी दी। दूसरे राउंड में विरोधी रेसलर ने टक्कर देने की कोशिश करते हुए 2 अंक बटोरे, लेकिन रवि ने फिर लगातार अंक बटोरचे हुए 10 अंक लेकर मैच खत्म कर दिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाखस्तान के नूरिस्लाम सनायव से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान के ताकाहाशी युकि को 4-4 से बराबर रहे मुकाबले में तकनीकी आधार पर मैच जीता था।

इससे पहले रवि ने प्री-क्वार्टर फाइनल में विपक्षी कोलंबिया के ऑस्कर एडुआर्डो टाइग्रेरोसको उरबानो को दूसरे ही राउंड में 13-2 से पटखनी देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

दहिया ने पहला राउंड 3-2 से जीता, लेकिन दूसरे राउंड में वह पूरी तरह से हावी रहे। उन्होंने लगातार अंक बटोरते हुए अपनी बढ़त का अंतर 10 से ज्यादा कर दिया, जिसके चलते मुकाबले को बीच में ही रोककर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

रवि ने 2019 के वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। रवि दहिया ने गांव के ही अखाड़े में ही कुश्ती के दांव-पेंच सिखाने शुरू किए थे। फिर 10 साल की उम्र में ही रवि को छत्रसाल स्टेडियम भेजा गया। उन्होंने वर्ष 2015 में जूनियर रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। रवि के पिता राकेश ने अपने छोटे पुत्र पंकज को भी पहलवान बनाने का सपना देखा है। वे चाहते हैं कि रवि की तरह पंकज भी नाम कमाए। उन्होंने कहा कि दोनों बेटों को पहलवानी में आगे बढ़ाने के लिए वे खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 10:36 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+