For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'इंडिया या आईपीएल?' WTC Final में खराब प्रदर्शन के बाद रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा, BCCI को भी नहीं बख्शा

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया लगातार पिछड़ती जा रही है। इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़त लगातार जारी है। भारत की पहली पारी में टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। हालांकि, अजिंक्‍य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के अलावा कुछ हद तक रविंद्र जडेजा ने इंडिया का स्कोर 296 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस बीच पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल पर बड़ी टिप्पणी के साथ भारत के बल्लेबाजों और बीसीसीआई पर कटाक्ष किया है।

दरअसल, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहली पारी में 469 रन लुटाए, जिसके बाद भारत ने कम समय में चार विकेट गंवा दिए। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज आईपीएल से शानदार फॉर्म के साथ आए, जिनमें से दो शतक के साथ बेहतरीन फॉर्म में थे। फिर भी वे टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों पर नाराजगी जताते हुए टीम इंडिया और आईपीएल में से किसी एक को चुनने तक की बात कह दी। उन्होंने कहा कि 'आपको अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए, प्राथमिकता क्या है? इंडिया या आईपीएल? यह आपको तय करना है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर आप फ्रेंचाइजी क्रिकेट (IPL) कहते हैं तो इसे (डब्ल्यूटीसी फाइनल) भूल जाइए। बसीसीआई को आईपीएल में एक नियम ऐसा करना चाहिए कि अगर उन्हें भारत के हित में किसी खिलाड़ी को आईपीएल से बाहर करने की जरूरत है, तो उन्हें ऐसा करने का अधिकार हो।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: फाइनल में ट्रॉफी उठाने के लिए टीम इंडिया को तोड़ना होगा 121 साल पुराना ये रिकॉर्ड

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब शास्त्री ने इस विषय को उठाया है। वास्तव में उन्होंने बार-बार डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों से आईपीएल के दौरान भी वर्कलोड मैनेजमेंट और फॉर्म पर ध्यान देने की बात कही।

Story first published: Saturday, June 10, 2023, 16:57 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+