Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final : कोहली और रहाणे का हुआ सामना, ऋषभ पंत ने जमकर चलाया बल्ला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथेंप्टन में चलेगा। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में व्यस्त है तो वहीं भारतीय टीम प्रैक्सिस में जुटी हुई है। फाइनल से पहले विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे का सामना हुआ। दरअसल, खिलाड़ियों की तैयारी के लिए इंट्रा स्कवाॅड मैच करवाया गया यानी कि एक ही टीम के आपसी खिलाड़ियों के बीच।

बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों के बीच आपसी में हुए मैच का वीडियो व तस्वीरें शेयर की हैं। मुकाबले को शुरू होने में महजब 5 दिन बचे हैं, ऐसे में सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारतीय टीम बिना प्रैक्टिस मैच के सीधा फाइनल में न्यूजीलैंड टीम सामना करेगी। इस मैच के दाैरान विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चाैके छक्के लगाते हुए नजर आए।

बीसीसीआई ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की तैयारी कर रही है।'' इस वीडियो के अंत में ऋषभ पंत अपने बल्ले ऊपर उठाते हुए दिखते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि वो रन बरसाने की पूरी तैयारी में हैं। छक्का जड़ने के बाद जिस तरह से पंत ने बल्ला उठाकर साथियों का अभिवादन स्वीकार किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन और अश्विन मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों भी वीडियो में कड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होगा और 14 सितंबर को यह सीरीज खत्म होगी।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 12:52 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+