रावलपिंडी में नहीं होगा भारत-पाक मैच
इस्लामाबाद, 26 नवंबर: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच आगामी जनवरी-फरवरी में खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय सीरीज का एक भी मैच रावलपिंडी में नहीं खेला जएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रावलपिंडी स्टेडियम को कार्यक्रम से हटा दिया है। पीसीबी ने यह निर्णय सुरक्षा कारणों के चलते लिया।
पाकिस्तान के एक समाचार पत्र को दिये गये साक्षात्कार में पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट्ट ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी स्टेडियम को श्रंखला के कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। इसकी जानकारी भारतीय उच्चायुक्त सत्यव्रत पॉल को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पॉल को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी जानकारियां मुहैया कराई गई हैं।
बट्ट का कहना है कि पीसीबी इस श्रंखला को मूर्त रूप देने का हरसंभव प्रयास कर रहा है क्योंकि पाकिस्तानी टीम के लिए यह श्रंखला बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां सुरक्षा में चूक हो सकती है, उन जगहों को कार्यक्रम से हटा दिया गया है।
इसके बावजूद भी अगर पीसीबी भारत सरकार को संतुष्ट नहीं कर पाया तो सीरीज को तटस्थ आयोजन स्थल पर कराने के सिवाय कोई चारा नहीं होगा।
गौरतलब है कि भारतीय टीम को 4 जनवरी, 2009 से 13 फरवरी, 2009 के बीच पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैच और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जायेगी। इस दौरे को लेकर भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों पर चिंता जताई थी। भारत सरकार का कहना है कि यदि सुरक्षा का अभाव हुआ तो टीम नहीं भेजी जायेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications