इंग्लैंड की लीड 200 पार नहीं होती, तो भारत की जीत के चांस हैं, सलमान बट्ट ने बताया पिच का रोल
नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन की तारीफ की है। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेल रही है। इंग्लैंड को कम स्कोर पर समेटने के बाद भारत ने लीड ले ली और अब मेजबान टीम अंडर प्रेशर में है। ऐसे में भारत को एक आसान जीत दर्ज कर लेनी चाहिए, ऐसा सलमान का मानना है।
भारत ने इंग्लैंड के 183 रनों के जवाब में 278 रन बनाए और फिर बैटिंग में इंग्लैंड की टीम के सामने फिर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से निपटने की चुनौती है। सलमान बट्ट अपने यूट्यूब चैनल पर काफी बातें करते हैं जहां उन्होंने इस सीरीज की हाईलाइट के तौर पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी में छुपे मुद्दों पर बात की और कहा कि अगर भारतीय गेंदबाज परिस्थितियों में मौजूदा मदद को भुनाने में कामयाब रहते हैं तो वे आसानी से जीत जाएंगे।
बट कहते हैं, "भारत का कम बैक इसलिए हुआ है क्योंकि वह कभी भी हार नहीं मानते और ऐसा उन्होंने पिछले कुछ सालों में विकसित किया है। टीम के पास थोड़े कम अनुभवी खिलाड़ी भी हैं जैसे केएल राहुल और ऋषभ पंत लेकिन समय आने पर वे प्रदर्शन करते हैं। भारत ने अपनी ओर से पूरी तरह से बेस्ट कोशिश की और पिच से मौजूदा मदद को लेते हुए महत्वपूर्ण 95 रनों की लीड भी दर्ज की। अभी गेंदबाजों के ऊपर है कि वह किस तरीके से परिस्थितियों का जवाब देते हैं।"
सलमान बट्ट आगे कहते हैं इस समय इंग्लैंड के पास बिना किसी नुकसान के 25 रन है लेकिन अगर पिच ऐसी ही रही, साथ में परिस्थितियां ओवरकास्ट रही तो काफी सीम मूवमेंट मिलेगी और जल्दी से दो या तीन विकेट गुच्छों में गिरेंगे।
सलमान कहते हैं, "आपके पास मोहम्मद सिराज हैं, शमी हैं, जसप्रीत बुमराह हैं और शार्दुल ठाकुर हैं जो अच्छे स्पेल में बॉलिंग कर सकते हैं तब कुछ भी संभव है। अगर किसी ने अपने एक स्पेल में तीन या चार विकेट लिए तो फिर दूसरा गेंदबाज भी एक दो विकेट लेकर इंग्लैंड को छका सकता है। अगर इंग्लैंड की लीड 200 रनों से ऊपर नहीं होती तो इस बात के बहुत चांस है कि भारत यह मैच जीतने जा रहा है।"
वैसे तो भारतीय बल्लेबाजी भी बहुत खास नहीं रही थी और केएल राहुल के शानदार 85 रनों के अलावा रविंद्र जडेजा के 56 रन ही अहम रहे, बाकी सब बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो जारी रहा और विराट कोहली भी अपने बल्ले से वह बात फिर पैदा नहीं कर पाए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। ऐसे लगता है भारतीय कप्तान अपने उन सुनहरे दिनों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। उनको तेजी से बढ़ती उम्र के साथ कुछ ऐसा खास करना होगा की पुरानी लय दिखाई दें।
हालांकि कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार को जवाब देते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह बिल्कुल भी अपनी बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करेंगे और जैसा खेल रहे हैं वैसा ही खेलेंगे। लेकिन कोहली के वर्तमान खेल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उनमें कुछ तो कमी है जो बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं।
भारतीय टीम एक समय पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 97 रन बना चुकी थी और उसको बड़ी लीड लेनी चाहिए थी लेकिन विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाने ऐसी तेजी के साथ आउट हो गए कि भारत 112 रनों पर चार विकेट गंवा चुका था। भारत को दूसरी पारी में और पूरी सीरीज में इस बात का ध्यान रखना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
