IPL 2021 : काैन है नीतीश राणा की पत्नी, अर्धशतक लगाने के बाद दिखाई थी अंगूठी
चेन्नई: आईपीएल 2021 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने 188 रनों की जीत के लिए हैदराबाद को चुनौती दी थी। यह चुनौती हैदराबाद के बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं थी। निर्धारित 20 ओवरों में, हैदराबाद ने पांच विकेट पर 177 रन बनाए। कोलकाता की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आक्रामक बल्लेबाज नीतीश राणा ने अर्धशतक के बाद एक खास तरीके से जश्न मनाया।
इस मैच में, नीतीश राणा ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका 12वां अर्धशतक था। अर्धशतक लगाने के बाद, नीतीश राणा ने अपनी उंगली पर पहनी हुई अंगूठी सभी को दिखाई। उन्होंने यह विशेष पल अपनी पत्नी साची मारवाह को समर्पित किया। उन्होंने अपने हाथ से दस्ताना निकालते हुए अंगूठी दिखाई। 2019 के फरवरी में नीतीश और साची की शादी हुई। साची पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती।
नीतीश की पत्नी ने अंसल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ सुशांत स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की है। उन्होंने नामी इंटीरियर डिजाइनर से ट्रेनिंग भी ली है। ये जोड़ी आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन्हीं तस्वीरों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
नीतीश आईपीएल की शुरुआत से पहले कोरोना का शिकार हुए थे। लेकिन उन्होंने कुछ ही दिनों में कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली और केकेआर आईपीएल के पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। केकेआर के खिलाफ एसआरएच मैच में, हैदराबाद ने टॉस जीता और कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मैच में कोलकाता के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा ने 56 गेंदों में 80 रन बनाकर कोलकाता की जीत की नींव रखी। उन्होंने इस दाैरान 4 छक्के लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
