Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अद्भुत क्षण, फुटबाॅलर ब्रायन ने पत्नी की डिलिवरी में की मदद

नई दिल्ली। यह अद्भुत क्षण रहा जब ब्राजील के फुटबॉलर ब्रायन बोर्गेस ने मुश्किल समय में अपनी पत्नी मायलाना की डिलीवरी में मदद की। 24 वर्षीय ब्रायन की पत्नी मां बनने वाली थीं। उन्होंने 1 अक्तूबर को अस्पताल में जाकर चेकअप करवाया, लेकिन डाॅक्टरों ने डिलीवरी की तारीख आगे बढ़ाई। पर ब्रायन को क्या पता था कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी मायलाना जल्द ही बच्चे को जन्म देगी और उन्हें इसमें मदद करनी पड़ेगी।

मायसाना की डिलीवरी अपार्टमेंट की बिल्डिंग की सीढ़ियों पर ही हो गई थी। उस समय वह अस्पताल से वापस लाैटी थीं। कैमरे में इस पल की सारे पल कैद हो गए कि कैसे ब्रायन ने अपनी पत्नी की डिलीवरी में मदद की। डिलीवरी से पहले ब्रायन पत्नी को अस्पताल ले गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि डिलीवरी हो जाएगी, लेकिन डाॅक्टर ने तारीख आगे बढ़ा दी। इसके बाद दोनों घर लाैट आए, कि तभी सीढ़ियों पर अचानक मायलाना गिर गईं। फिर 5 महज 5 मिनट के अंदर ही मायलाना ने बेटी को जन्म दे दिया।

इस पल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। ब्रायन ने अपनी पत्नी को तुरंत गोद में उठाया और उन्हें फिर से अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन मायलाना ने मना कर दिया। इसके बाद मायलाना ने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी मदद की। ब्रायन और मायलाना को फिर कार में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। मायलाना और उनकी बेटी अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ब्रायन ने कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे सुखद दिन था। यह बहुत ही खास और अनोखा पल था।' बेटी का नाम सेसिलिया रखा है जिसका वजन 2.9 किलो था।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 11:26 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+