आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पाॅपुलर हैं। अगर मैदान पर कोई बल्लेबाज चाैकों-छक्कों की बरसात करके सुर्खियां बटोरता है तो मैदान के बार बैठी उनकी गर्लफ्रेंड या वाइफ भी चर्चा में आ जाती है। विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी जेमिस लोरा अपने बोल्ड अंदाज के चलते सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। अब लोरा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर कहर ढाया है।

शेयर की बोल्ड तस्वीरें
लोरा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में लोरा ने एक समुद्र किनारे फोटोशूट करवाया जिसकी एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की।। तस्वीरों में लोरा बिकनी में नजर आ रही हैं। लोरा अपनी अदाओं के जरिए किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।

क्रिकेट जगत में है पाॅपुलर जोड़ी
रसेल और लोरा की जोड़ी क्रिकेट जगत में पाॅपुलर जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने 2014 में सगाई की थी और फिर ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों की एक बच्ची भी हैं जिसका नाम आलिया रसेल है। लोरा कई एड कैम्पेन, ब्रांड्स के साथ काम करते हुए अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। जेसिम लोरा अकसर आंद्रे रसेल के साथ ट्रैवल करती हैं। वो जहां क्रिकेट खेलने जाते हैं लॉरा उनके साथ होती हैं। आईपीएल के कई सीजन में वो केकेआर को चीयर करते हुए दिखीं थी। वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

पेशे से मॉडल हैं लोरा
जेसिम पेशे से मॉडल हैं और उनका जन्म अमेरिका में मियामी में हुआ था। वह महज 19 साल की उम्र से ही मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ गई थीं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फाॅलोअर्स की संख्या 3 लाख 69 हजार से भी ज्यादा है, जहां वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मां बनने के बावजूद जैसिम ने खुद को बेहद फिट रखा हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
