Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोविड के चलते दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया रद्द, क्या IPL खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

नई दिल्लीः क्रिकेट ऑस्ट्रलिया ने दक्षिण अफ्रीका का अपना दौरा कोविड के चलते रद्द कर दिया है और उन्होंने यह भी कहा है कि वे अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी भी देंगे। दरअसल दक्षिण अफ्रीका का दौर रद्द करने के बाद यह जानने की जिज्ञासा तेज है कि क्या कंगारू खिलाड़ी उसी कारण से भारत में आईपीएल का दौरा करने के लिए भी मना करेंगे या नहीं। लेकिन ऐसा लगता है कि अभी इस तरह का इरादा नहीं है।

आईपीएल भारत में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भागेदारी पूरी तरह से सुनिश्चित तभी होगी जब कई चीजें एक फ्रेम में फिट हो जाएंगी।

दरअसल खिलाड़ियों के एजेंटों ने इशारा किया है कि उनके पास चोटों, फिटनेस संबंधित समस्याए नहीं होंगी तभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ियों को एनओसी जारी करेगा।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द किया जा चुका है लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह पुष्टि की है उस टीम में कोई तब्दीली नहीं की जाएगी जो टी20 मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करने जा रही है। इसी महीने कंगारू टीम कीवीलैंड का दौरा करेगी और पांच मैच खेले जाएंगे। लेकिन उस टीम में डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्गज नहीं होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के कुल 19 खिलाड़ी आईपीएल के पिछले सीजन में यूएई में खेले थे और 18 फरवरी को होने जा रही आईपीएल नीलामी का इंतजार कर रहे हैं।

वैसे अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि आईपीएल का अगला सीजन कब होगा लेकिन बीसीसीआई चाहता है यह अप्रैल के अगले हफ्ते तक हो जाए। भारत में होने वाला यह टूर्नामेंट बायो-सिक्योर माहौल में ही होगा और कुछ ही स्थानों पर होने की संभावना है।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 11:48 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+