टोक्यो अगले साल अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेलों की मेजबानी करने को तैयार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर भले ही अब खत्म नहीं हुआ हो लेकिन खेल धीरे-धीरे खेल पटरी पर लाैट रहा है। बीसीसीआई ने यूएई में आईपीएल करवाने की योजना बन ली है तो वहीं भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि टोक्यो अगले साल अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेलों की मेजबानी करेगा और देश इस खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए तैयार है। ओलंपिक में अब ठीक एक साल का समय बचा है। इस अवसर पर आईओए ने अपने संदेश में दुनिया भर के खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ-साथ टोक्यो खेलों के आयोजकों को अगले साल सफल आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी।
आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति), उसके सहयोगी और टोक्यो में हमारे मित्र आज से एक साल बाद ओलंपिक अभियान में अब तक के सबसे सफल खेलों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश इन खेलों में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर उत्सुक है। मेहता ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विश्व भर के खेल समुदाय के सामने नयी चुनौतियां पेश कर दी हैं और अभी लंबा रास्ता तय करना है।
उन्होंने कहा कि इसके कुछ नुकसान है तो कई फायदे भी हैं। हमारे राष्ट्रीय खेल महासंघ ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित रखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सभी ऐहतियाती उपाय अपना रहे हैं। टोक्यो खेलों को कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इनका आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
