Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: ब्रेट ली ने चुने अपने 2 पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने बनाया अपना फैन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन मंगलवार को समाप्त हुआ जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर 5वीं बार खिताब जीतने का कारनामा किया। इस दौरान कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए आईपीएल के 13वें सीजन को खास बनाने का काम किया और अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित होने वाले दिग्गजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम भी शामिल है। ब्रेट ली ने आईपीएल के सफल आयोजन की तारीफ करते हुए इस सीजन सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले अपने 2 पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम बताया।

ब्रेट ली ने स्टार स्पोर्ट के शो क्रिकेट लाइव में बात करते हुए कहा कि आईपीएल के 13वें सीजन में युवा भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला और इन सबमें आरसीबी के देवदत्त पाड्डिकल और राहुले तेवतिया उनके पसंदीदा खिलाड़ी है जिन्होंने अपने खेल से सबसे ज्यादा प्रभावित करने का काम किया है।

और पढ़ें: NZ vs WI: वेस्टइंडीज ने तोड़ा क्वारंटीन नियम, प्रैक्टिस सेशन पर लगाई रोक

उल्लेखनीय है कि अपना पहला ही आईपीएल सीजन खेल रहे आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। देवदत्त पडीक्कल ने इस सीजन आरसीबी की ओर से खेलते हुए 15 मैचों में सबसे ज्यादा 473 रन बनाने का काम किया है जिसमें उनके 5 अर्धशतक भी शामिल है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए राहुल तेवतिया ने भी 14 मैचों में 255 रन और 10 विकेट हासिल कर जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दम पर राजस्थान की टीम को कई मैचों में जीत दिलाने का काम भी किया।

ब्रेट ली ने इन खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,' आईपीएल के इस सीजन की सबसे अच्छी बात यह रही कि हमें इस साल कई भारतीय युवा खिलाड़ी देखने को मिले जिन्होंने अपने दम पर मैच पलटने का काम किया और इस टूर्नामेंट को असाधारण बनाया। दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेलना मुश्किल है लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैन्स को उनके घरों में एंटरटेन किया। देवदत्त और राहुल तेवतिया ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी काफी अच्छा खेल दिखाया।'

और पढ़ें: IPL 2020: बोल्ट को ट्रेड करने को लेकर दिल्ली पर बरसे सहवाग, कहा- आदत से है मजबूर

वहीं ब्रेट ली ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिये क्रिस गेल की मैदान पर वापसी को आईपीएल 2020 का अपना पसंदीदा पल बताया। उनका मानना है कि गेल ने जिस तरह से वापसी की और पंजाब की टीम ने जिस तरह से वापसी की उसे देखना अद्भुत था।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 5:45 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+