'ऋषभ पंत हो सकते हैं भारत के अगले सुपर स्टार, वो मुझे मेरे शुरुआती दिन की याद दिलाते हैं'
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। पंत की बल्लेबाज से दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि ऋषभ पंत भारतीय टीम के अगले बड़े सुपरस्टार साबित हो सकते हैं बशर्ते वह यह सीख सके कि आखिर 50 ओवर तक कैसे बल्लेबाजी की जाए। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। दूसरे वनडे में उन्होंने 40 गेंद पर 77 रन और तीसरे वनडे में 62 गेंदों पर 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

पॉवरप्ले का करते हैं जबरदस्त इस्तेमाल
ऋषभ पंत की जबरदस्त बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई है। पंत की जबरदस्त बल्लेबाजी से प्रभावित सहवाग का कहना है कि इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए वह सबसे बड़े सकारात्मक खिलाड़ी के तौर पर सामने आए हैं। यही नहीं सहवाग ने कहा कि ऋषभ पंत उन्हें अपने शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं। जब वह बीच के ओवर में बल्लेबाजी करने आते हैं तो वह दूसरे पॉवरप्ले का जबरदस्त इस्तेमाल करते हैं।

बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि पंत के लिए जरूरी है कि वह इस टीम में बने रहे, उनका सोच काफी सकारात्मक है। वो मुझे मेरे शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं। वह बहुत ज्यादा सोचते नहीं हैं कि लोग क्या कह रहे हैं वह जाते हैं और बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन पंत को यह सीखना होगा कि वह कैसे 70-80 रन के स्कोर को बड़े शतक में बदले और पारी के अंत तक बल्लेबाजी करें। अगर वह यह सीख जाते हैं तो वह भारत के अगले सुपरस्टार हो सकते हैं। विकेट काफी अच्छा था, मैदान बहुत छोटा नहीं था।

अगल हालात में देखना दिलचस्प
सहवाग चाहते हैं कि पंत अपनी पारी को बड़ा करें। उन्होंने कहा कि कभी ऐसा भी होगा कि आप धीमा विकेट पर बल्लेबाजी करने आए और आप अपने शॉट ना खेल पाए। ऐसी स्थिति में वह कैसी बल्लेबाजी करते हैं यह अहम है। आईपीएल में जब वह रन नहीं बना पा रहे थे तो उन्होंने खुद में जरूर कुछ बदलाव किया है जिसकी वजह से वह टेस्ट क्रिकेट में रन बना पाए। लेकिन वनडे और टी-20 में उन्हें यह सीखना होगा कि कैसे अंत तक बल्लेबाजी करें, अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वह भारत के अगले सुपरस्टार हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
