Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL नीलामी 2018: जानिए कौन है ये शख्स जो 2008 से कर रहा है खिलाड़ियों की नीलामी

नई दिल्ली। कल यानी शनिवार से बेंगलुरू में आईपीएल की नीलामी होगी। ऐसे में आईपीएल के फैंस के लिए आईपीएल से जुड़ी हर खबर जानने के लिए उत्सुकता होगी। आईपीएल के महायुद्ध से पहले 27 और 28 जनवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। सभी टीमें अपने पसंदीदा क्रिकेटर को खरीदने के लिए तैयार हैं। इस बार 578 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जिसमें 360 भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो शख्स इन खिलाड़ियों की नीलामी करता है वो कौन है?

आपने आईपीएल के पहले सीजन से केवल एक ही शख्स को खिलाड़ियों की नीलामी करते देखा होगा। इस शख्स का नाम रिचर्ड मैडली है। ये इंग्लैंड के रहने वाले हैं। वैसे तो इन्हें टीवी प्रजेंटर कहा जाता है लेकिन पेशे से वे नीलामीकर्ता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिचर्ड मैडली 2008 से खिलाड़ियों की नीलामी कर रहे हैं।

रिचर्ड मैडली वेल्स के दूसरी पीढ़ी के नीलामीकर्ता हैं जिन्होंने सरे क्रिकेट लीग भी खेला है। रिचर्ड मैडली बेहद अनुभवी और कुशल नीलामीकर्ता हैं। उन्हें इस क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव है। 1978 में लंदन के बोल्ड स्ट्रीट के फिलिप्स सन और नीले के साथ अपने नीलामी कैरियर की शुरुआत करने वाले रिचर्ड मैडली आईपीएल के अलावा वर्तमान में क्रिस्टी, न्यूयॉर्क के साथ कार्यरत हैं। रिचर्ड मैडली को भारत लाने का क्रेडिट ललित मोदी को जाता है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आईपीएल की नीलामी के लिए 2008 में मैडली को भारत लाए थे। तब से वे ही आईपीएल नीलामी का जिम्मा संभाले हुए हैं।

Story first published: Friday, January 26, 2018, 11:56 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+