ओवल टेस्ट में वापसी के लिये भारत को कम से कम 5 सेशन करनी होगी बल्लेबाजी, इंग्लैंड से 56 रन पीछे
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा जिसका दूसरा दिन एक बार फिर से मिले-जुले निर्णय के साथ खत्म हुआ। ओवल के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन 13 विकेट गिरते हुए देखे गये लेकिन दूसरे दिन सिर्फ 7 ही विकेट गिरे और पिच बल्लेबाजों की मददगार नजर आयी। पहली पारी में भारतीय टीम महज 191 रन पर सिमट गई थी जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी महज 53 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे।
वहीं जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो उमेश यादव ने पहले क्रेग ओवर्टन का विकेट निकाला तो वहीं पर मोहम्मद सिराज ने डेविड मलान का विकेट चटकाकर इंग्लैंड की आधी टीम को महज 62 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि मानों भारतीय टीम इंग्लिश बल्लेबाजों को जल्दी से समेटकर 50-60 रनों की बढ़त हासिल कर लेगी।
हालांकि इंग्लैंड के लिये इस सीरीज में पहली बार खेलने उतरे ऑली पोप (81) ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पहले जॉनी बेयरस्टो (37) के साथ छठे विकेट के लिये 89 रन और फिर मोइन अली (35) के साथ 7वें विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की टीम को बढ़त दिला दी।
और पढ़ें: 'बाउंसर मार के सिर फोड़ इसका', रवि शास्त्री ने सुनाया इमरान खान से जुड़ा 34 साल पुराना किस्सा
यहां पर रविंद्र जडेजा (2 विकेट) और शार्दुल ठाकुर (एक विकेट) ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया लेकिन तभी इंग्लैंड के लिये चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे क्रिस वोक्स ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर पारी की बढ़त को 99 रन कर दिया। क्रिस वोक्स ने 60 गेंद में 11 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली और भारत के हाथों से मैच को दूर ले गये।
गौरतलब है कि ओवल के मैदान पर भारतीय गेंदबाजी को एक बार फिर से इंग्लिश गेंदबाजी के टेलएंडर्स के सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जहां इंग्लैंड की टीम ने पहले 5 विकेट महज 62 रन पर खो दिये थे तो वहीं पर टेलएंडर्स ने 228 रन जोड़कर भारत के खिलाफ 99 रनों की बढ़त हासिल की। ऐसे में अगर भारतीय टीम को ओवल टेस्ट मैच में वापसी करनी है तो उसके बल्लेबाजों को न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना होगा बल्कि भारतीय टीम को तीसरे दिन से कम से कम 5 सेशन बल्लेबाजी करनी होगी।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा (20) और केएल राहुल (22) ने भारत के लिये संभलकर शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 43 रनों की साझेदारी कर ली है और इंग्लैंड की बढ़त के मुकाबले अभी भी 56 रन पीछे हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications