Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई घटिया अंपारिंग को लेकर आईसीसी को विरोध पत्र लिखगा

नयी दिल्ली 06 जनवरी . वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने आज सिडनी में समाप्त हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में अंपारिंग के स्तर को बेहद घटिया बताते हुए कहा है कि वह इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. को एक औपचारिक विरोध पत्र लिखेगा

भारत की दूसरे टेस्ट में 122 रन से हार के कुछ देर बाद ही बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आज यहां संवाददाताओं से बेहद नाराजगी भरे स्वर में कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अंपायरिंग निम्न दजे की थी और ऐसा लग रहा था कि अंपायर हर हाल में भारत को हराने पर आमादा थे

शुक्ला ने बताया कि बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार ने बोर्ड अधिकारियों को इस मामले में एक कडा विरोध पत्र तैयार करने का निर्देश दिया है1 हालांकि उन्हें अभी यह नहीं पता है कि इस पत्र की भाषा क्या होगी1 लेकिन इतना जरूर है कि इसमें दोनों अंपायरों के खिलाफ खासा सख्त विरोध दर्ज कराया जाएगा और यह भी मांग की जा सकती है कि इन दोनों अंपायरों को सीरीज में आगे किसी भी मैच का संचालन करने का मौका न दिया जाए

उन्होंने कहा.. बीसीसीआई अंपायरों स्टीव बकनर आेर मार्क बेंसन की अंपारिंग के घटिया स्तर को लेकर आईसीसी को एक कडा विरोध पत्र लिखेगा

गौरतलब है कि इसी टेस्ट की पहली पारी में भी जब एंड्रयू साइमंडस को स्टीव बकनर ने आउट नहीं दिया था तो भारत ने उनके खिलाफ आईसीसी में शिकायत करने की बात कही थी लेकिन बाद में ऐसा नहीं किया गया1 उस समय तीस रन पर खेल रहें साइमंड्स ने जीवनदान पाकर नाबाद 164 रन बनाए थे1 लेकिन अब जब अंपायरिंग के घटिया स्तर की इंतहा हो गई है तो बोर्ड ने मामले को गंभीरता से उठाने का फैसला कर लिया है

राज सत्यकाम प्रेम जगबीर1442जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+