मोइन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनने से किया इनकार, ये है वजह
नई दिल्ली। आईपीएल की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और बड़ी मुश्किल सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनने से इनकार कर दिया है। मोइन अली का कहना है कि जर्सी पर शराब की कंपनी का लोगो है और उनकी आस्था इसकी इजाजत नहीं देती है। मोइन अली इस्लाम धर्म को मानते हैं और इस्लाम धर्म में शराब को हराम कहा गया है, यही वजह है कि मोईन अली ने शराब के ब्रैंड का प्रचार करने वाली जर्सी पहनने से इनकार कर दिया है। मोइन अली किसी भी शराब के ब्रॉड का प्रचार नहीं करते हैं और ना ही शराब की कंपनी के ब्रांड के लोगो को अपनी जर्सी पर लगाते हैं। वह इंग्लैंड की टीम और घरेलू टीम की जर्सी पर भी शराब की कंपनी का लोगो नहीं लगाते हैं।

शराब की कंपनी से है सीएसके का करार
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पर शराब की कंपनी SNJ 10000 का लोगो है, जोकि चेन्नई स्थित शराब की कंपनी है। रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई की कंपनी ने कंपनी के साथ करार किया है। लेकिन मोइन अली के विरोध के बाद सीएसके मैनेजमेंट उनकी जर्सी से कंपना का लोगो हटाने के लिए तैयार हो गई है। ऐशे में मोइन अली की जर्सी पर शराब की कंपनी का लोगो नहीं होगा। जबकि बाकी के खिलाड़ियों की जर्सी पर इस कंपनी का लोगो मौजूद होगा।

धोनी ने लॉन्च की थी नई जर्सी
बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इस सीजन के लिए टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया था। एक वीडियो के जरिए नई जर्सी को लोगों के सामने रखा गया था। बता दें कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में कई बदलाव किए गए हैं। जर्सी के कधे पर कैमोफ्लॉज डिजाइन है। जोकि भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए किया गया है। सीएसके ने अपनी जर्सी पर से लाल और नीले रंग की स्ट्रिप को हटा दिया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वह टीम की नई जर्सी में इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।

धोनी के मुरीद मोइन अली
गौर करने की बात है कि चेन्नई की टीम ने मोइन अली को इस बार नीलामी में 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। मोइन अली आईपीएल में 19 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 309 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं। पिछले महीने मोइन अली ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर कहा था कि वह इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। मोइन अली ने कहा कि मैंने उन खिलाड़ियों से बात की है जिन्होंने धोनी की कप्तानी में मैच खेले हैं। मेरा मानना है कि वह बेहतरीन कप्तान हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
