दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी में धार देने के लिए आज हो सकती है रिषभ पंत की वापसी
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। 9 में से 7 मैच जीत दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष पर कायम है। लेकिन टीम में विस्फोटक बल्लेबाज विकेट कीपर रिषभ पंत एक बार फिर से टीम में वापसी करके टीम की बल्लेबाजी में और भी जान फूंक सकते हैं। दरअसल पंत ग्रेड वन हैम्स्ट्रिंग के चलते टीम से बाहर थे और पिछले तीन मैंचों में वह खेल नहीं सके। लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं और माना जा रहा है कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आज होने वाले मैच में वह वापसी कर सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से कहा गया है कि पंत लगातार फिजियो की मदद से अपनी हैमस्ट्रिंग को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और वह मैच में वापसी के लिए फिट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज टॉस के वक्त उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। टीम के एक सूत्र ने बताया कि पंत लगातार फिजियो के साथ मिलकर अपनी इंजरी पर काम कर रहे थे, उन्होंने बिना किसी मुश्किल के अपना सेशन पूरा किया। आज पंजाब के खिलाफ मैच में टॉस के बाद उनको लेकर फैसला लिया जा सकता है।
14 अक्टूर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान श्रेयस अय्यर से रिषभ पंत को लेकर सवाल पूछा गया था। अय्यर ने कहा कि हमारे पास पंत का बैकअप है जो बेहतर प्रदर्अशन कर सकते हैं। हालांकि हम विकेट कीपर-ऑलराउंडर रिषभ पंत को जरूर मिस कर रहे हैं। हमारे पास इस स्तर के खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय टीम में खाली जगह को भर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम के सूत्र ने बताया कि 13 अक्टूबर को पंत को हैमस्ट्रिंग पुल हो गया था, जिसके वजह से उन्हें तीन मैचों से बाहर रहना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
