नयी दिल्ली। अर्जेंटीना में एक फुलबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने रेफरी को गोली मार दी। इस गोली से रेफरी की मौत हो गई तो वहीं आरोपी फुटबॉलर फरार है। जानकारी के मुताबिक कॉरडोबा प्रोविंस में खेले जा रहे एक मैच के दौरान फुटबॉलर ने रेफरी की गोली मारकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे रेड कार्ड दिखाया था।
रेड कार्ड दिखाए जाने से फुटबॉलर इतना नाराज हो गया कि वो गुस्से में आकर अपने बैग से गन निकाली और 48 साल के रेफरी सीजर फ्लोरेस पर गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सीजर को सिर, सीने और गर्दन पर गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के दौरान मैदान में एक अन्य फुटबॉलर वाल्टर जरेट को भी चोट लगी, हलांकि अब वो खतरे से बाहर हैं।
Video- मैच के बीच में रेफरी ने खोया आपा, खिलाड़ी पर तान दी पिस्तौल
आपको बता दें कि अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा के ये कोई पहली वारदात नहीं हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही है। पिछले साल जून में भी फेरो और टीरो फेडरल का मैच बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि येलो कार्ड दिखाए जाने पर खिलाड़ी ने रेफरी को घूंसा मार दिया था।